ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20231114 184528 scaled चुनाव : बीकानेर में चले राजनीतिक तीर, सिद्धि कुमारी ने गिनाए कार्य तो कांग्रेस ने लगाए तथ्य छुपाने के आरोप Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

IMG 20231114 184411 चुनाव : बीकानेर में चले राजनीतिक तीर, सिद्धि कुमारी ने गिनाए कार्य तो कांग्रेस ने लगाए तथ्य छुपाने के आरोप Rajasthan News Portal राजस्थान

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में आज राजनीति के तीर छोड़े गए। पूरब से बीजेपी उम्मीदवार सिद्धि कुमारी ने जहाँ अपने विधानसभा क्षेत्र में करवाये विकास कार्य गिनाए तो वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता ऋतु चौधरी ने जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर तथ्य छुपाने के आरोप लगाए। ज्ञापन में कहा गया है कि यह आचार संहिता का उल्लंघन है। पहले बात प्रेस वार्ता की। आज रानीबाजार स्थित कार्यालय में सिद्धि कुमारी ने प्रेस वार्ता कर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने जो भी पूरब क्षेत्र में विकास कार्य मे कोई कमी नहीं छोड़ी। जो भी धन राशि मिली, उसे खर्च किया है। एक सवाल के जवाब में पूर्व प्रत्याशी ने कहा कि उन्होंने जो भी तथ्य पेश किए वो सत्य है। सिद्धि ने कहा कि जो भी शेष कार्य है उन्हें पूरा किया जाएएगा। इस अवसर पर बीजेपी नेता सत्यप्रकाश आचार्य, मुमताज अली भाटी आदि मौजूद रहे। उधर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता बीकानेर संभाग प्रभारी सुश्री रितु चौधरी ने आज मुख्य चुनाव अधिकारी बीकानेर श्री किरण डी, एवम जिला कलेक्टर जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल से वार्ता कर बीकानेर पूर्व से भाजपा प्रत्याशी सुश्री सिद्धि कुमारी के खिलाफ आज एक वाद पेश किया। चौधरी ने कहा कि प्रत्याशी ने अपना नामांकन ही झूठ के साथ पेश किया है जो की आदर्श आचार संहिता का खुलम खुल्ला उलघन है। जिला मुख्य चुनाव अधिकारी श्री किरण डी और जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने आश्वस्त किया की वे तुरंत इस मामले की जांच करवाएंगे। सुश्री रितु चौधरी के साथ संगठन महासचिव नितिन वत्सस, महासचिव डॉ.पी.के.सरीन , महासचिव राहुल जादूसंगत साथ थे।


Share This News