ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220712 222522 2 बीकानेर के जस्सूसर गेट इलाके में फायरिंग Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में हथियार व सब तरह का नशा सहज सुलभ है। बीकानेर के नयाशहर थाना इलाके में एक युवक पर फायरिंग की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाईकिल सवार दो युवको ने इस फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। युवकों ने दो राउंड फायर किये, इस फायरिंग में गोलियां युवक के पास से निकल गई और बाल-बाल बच गया। घटना जस्सूसर गेट में एनडीपीएस स्कुल के पास की है। इस संबंध में खतुरिया कॉलोनी निवासी पीड़ित युवक तपेश सारण ने नयाशहर पुलिस थाने में आरोपी माधव पारीक व एक अन्य आरोपी युवक के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को दी रिपोर्ट में पीड़ित ने बताया कि वह बुधवार रात करीब 9:30 के आसपास जस्सूसर गेट के अंदर अपने दोस्तों के आने का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान माधव पारीक व एक अन्य मोटरसाईकिल पर आए और उसे जान से मारने की नियत से उस पर दो राउंड फायर कर दिए। अचानक हुए इस घटनाक्रम से वह घबरा गया और नीचे झुक गया और गोलियां उसके पास से गुजर गई।


Share This News