ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231107 WA0139 लूणकरणसर स्थित फैक्ट्री में 200 किलो सड़े रसगुल्ले, मावा व चासनी करवाई नष्ट Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर। शादियों का सीजन एवं दिवाली के त्यौहार को देखते हुए जिले में खाद्य पदार्थों के नमूनीकरण व निरीक्षण का कार्य मिशन मोड पर जारी है। मंगलवार को खाद्य सुरक्षा दल द्वारा लूनकरणसर हाईवे स्थित एक रसगुल्ला निर्माण ईकाई पर कार्यवाही की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीकानेर डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि मैसर्स गगन मिल्क फूड की रसगुल्ला निर्माण ईकाई में रसगुल्ला, मीठा मावा व घी का निर्माण किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान निर्माण ईकाई में पुरानी खट्टी चासनी लगभग 120 किलो, जंग लगे पीपों में पुराने बदबूदार रसगुल्ले तथा फफूंद लगा मावा लगभग 80 किलो इस प्रकार कुल लगभग 200 किलो खाद्य सामग्री को मौके पर ही जनहित में नष्ट करवाया गया। कार्यवाही के दौरान रसगुल्ला, मीठा मावा, घी तथा चमचम के कुल 4 नमूने लिए गए, जिसे जांच हेतु जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला बीकानेर भिजवाया जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कार्यवाही में बीकानेर जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानु प्रताप सिंह, श्रवण कुमार वर्मा, सुरेंद्र कुमार तथा राकेश गोदारा शामिल रहे।


Share This News