ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220806 225049 1 बीकानेर : बच्चों के नोट देकर की लाखों की धोखाधड़ी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर सहित देशभर में ना केवल ऑनलाइन बल्कि ऑफलाइन धोखेबाज़ सक्रिय है। बीकानेर में एक नया मामला सामने आया है। जिले में नए नोटों की चाह में एक युवक को उसके ही जानकार ने धोखाधड़ी कर 1 लाख 70 हजार की चपत लगा दी। पीड़ित को उसके जानकार ने नए नोटों के बदले चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया के नोट थमा दिए। जिसके बाद पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दी है। घटना शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में पुगल फाँटे की है। पुलिस को दी रिपोर्ट में पीड़ित नोखड़ा निवासी 21 वर्षीय दुर्गेश पुत्र जस्साराम नाई ने बताया कि उसको 100 और 200 रुपए के नए नोटों की जरूरत थी। इसलिए उसने पूगल फांटा के पास अपने परिचित भवानी सिंह को 500 रुपये की गड्डियों में कुल 1,70,000 रुपये दिए, उसने रुपये गिनकर ले लिए। इसके बाद

पीड़ित ने बताया भवानी सिंह ने उसे एक पैकेट दिया जिसमें पारदर्शी प्लास्टिक में नोटों के बंडल थे, जब उसने चेक किया तो देखा कि ऊपर 100 रुपये का नोट था और नीचे असली 200 रुपये का नोट था। जब मैंने पैकेट खोलकर चेक करना शुरू किया तो उसने मुझे रोका और कहा कि थोड़ी दूरी पर पूगल फांटा पर पुलिस की गाड़ी नाकाबंदी कर रही है,अगर उन्होंने देख लिया तो पैसे जब्त कर लेंगे।

पीड़ित ने बताया कि बाद में उक्त नोट लेकर वह गांव नोखड़ा चला गया। और घर जाकर पैकेट खोला तो उसमें 100 रुपये का एक असली नोट और 200 रुपये का एक असली नोट पाया। पैकेट में चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया (जो बच्चों के खेलने के काम आते थे, जिनका कोई मूल्य नहीं है ) के निकले। पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया कि भवानी सिंह ने उसके साथ 1 लाख 70 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर उसके पैसे हड़प लिए हैं। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच सुभाष चंद्र सऊनि को सोंपी है।


Share This News