ताजा खबरे
IMG 20231105 191735 बीजेपी प्रत्याशी जेठानंद व्यास के कार्यलय का उद्घाटन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। भाजपा से बीकानेर पश्चिम प्रत्याशी जेठानन्द व्यास के चुनाव मुख्य कार्यालय रविवार को गोकुल सर्किल स्थित यशोदा भवन में विधि विधान से शुरू हुआ। मुख्य कार्यालय की शुरुआत बीकानेर के प्रभारी सुभाष शर्मा एवं जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने फीता काटकर की। कार्यकर्ताओं द्वारा भारत माता की जय व जय श्री राम के नारों के साथ पूरा कार्यालय गुंजायमान हो गया।
इस अवसर पर जेठानन्द व्यास ने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में जनता का जो रूझान है उसको देखकर यह लग रहा है कि इस बार जीत ऐतिहासिक होगी। क्योंकि यह चुनाव मैं नहीं बल्कि जनता स्वयं लड़ रही है। मैं पार्टी से सिर्फ एक चेहरा हूं। जनता ही जेठानन्द व्यास बनकर इस चुनाव में विजयी होगी।


भाजपा प्रभारी सुभाष शर्मा ने कहा कि जीत निश्चित है। जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा कि भाजपा पार्टी ने अपने हर कार्यकर्ता को अपने परिवार का सदस्य समझा है। गोकुल जोशी ने कहा कि विपक्ष द्वारा जो भी भ्रांतिया फैलाई जा रही है वह गलत है। हम तन मन धन से हमारे प्रत्याशी के साथ है। हम सभी एकजुट होकर जेठानन्द व्यास को विजयी बनाकर विधानसभा भेजेंगे। राजकुमार किराडू ने कहा कि हमारा एक ही लक्ष्य है।
वहीं महेश व्यास ने कहा कि जेठानन्द व्यास जैसे आम आदमी को टिकट देकर पार्टी ने समस्त कार्यकर्ताओं का मान सम्मान बढ़ाया है इसी वजह से कार्यकर्ताओं में यह जोश व जुनून है।
आयोजन में अविनाश जोशी, मोहन सुराणा, महावीर रांका, नारायण चोपड़ा, अरूण आचार्य,अखिलेशप्रताप सिंह, सत्यप्रकाश आचार्य, सुमन छाजेड़, सुधा आचार्य सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर किशोर आचार्य, प्रदीप उपाध्याय, मीना आसोपा, हनुमानसिंह चावड़ा, शिवलाल तेजी, मुकेश जाजड़ा, दीपक पारीक, विजय कोचर, गोपाल आचार्य, मूलचन्द जोशी, जोगेन्द्र शर्मा, शिवकुमार रंगा, दाउलाल सेवग, किसन चौधरी, राजेन्द्र सोनी, कमल आचार्य, श्रीलाल जोशी, रमजान अब्बासी, प्रकाश व्यास, नरेन्द्र पारीक, दाउलाल हर्ष, जेपी व्यास, श्यामसुन्दर चौधरी, राजा सेवग, रामकुमार व्यास, कैलाश पारीक, जेठमल नाहटा, सोमनाथ किरायत, पुरषोत्तम सेवग, मनीष सोनी, कपिलदेव हर्ष, अनामिका शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Share This News