ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20231102 WA0057 चुनाव : आज 7 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन, डॉ कल्ला, रेवंतराम पंवार, सुशीला डूडी सहित इन्होंने भरे पत्र Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। विधानसभा चुनाव 2023 के तहत गुरुवार को जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कुल सात प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये गये।
बीकानेर पश्चिम से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में डॉ बी.डी कल्ला ने नाम निर्देशन पत्र जमा करवाया। डा बी डी कल्ला ने दो नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए। नोखा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में सुशीला देवी ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। सुशीला डूडी ने भी दो नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए। कोलायत विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी प्रत्याशी के रूप में रेवंत राम पंवार ने अपना नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कुल 4 प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये। श्रीडूंगरगढ़ से असंख्य समाज पार्टी प्रत्याशी के रूप में आसाराम, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सावंत सिंह, बीजेपी प्रत्याशी के रूप में ताराचंद एवं कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया प्रत्याशी के रूप में गिरधारी लाल द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया।नाम निर्देशन पत्र 6 नवम्बर तक भरे जा सकेंगे। रविवार को अवकाश रहेगा


Share This News