ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20230527 154542 120 बीकानेर : काँग्रेस से इन नेताओं के इस्तीफे, पूर्व और पश्चिम में अब ये बागी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। टिकट वितरण के साथ ही बीकानेर में कार्यकर्ताओं नेताओं का विरोध सामने आ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व से गुलाम मुस्तफा को टिकट न मिलने के बाद गुलाम मुस्तफा ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है वही बीकानेर पश्चिम विधानसभा सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व शहर जिला कांग्रेस पदाधिकारी अब्दुल मजीद खोखर ने भी कांग्रेस पार्टी पद से इस्तीफा दे दिया है। खोखर ने पश्चिम से चुनाव लड़ने का भी ऐलान कर दिया है। इसके अलावा

इस पार्षद ने चुनाव लड़ने का किया एलान :
कांग्रेस की सूची जारी होने के साथ ही अब बगावत की चिगांरी भी लग गई है और पार्टी के निर्णय का विरोध होना शुरू हो गया है। इसको लेकर जहां पार्टी के कई अल्पसंख्यक नेताओं ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है तो कांग्रेस समर्थित पार्षद ने भी बीकानेर पूर्व से चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। पार्षद मनोज बिश्नोई ने बीकानेर पूर्व से चुनाव लड़ेगें। हालांकि अभी यह तय नहीं हो पाया है कि वे किसी पार्टी से मैदान में उतरेंगे। या निर्दलिय। इस मौके पर पार्षद विश्नोई ने कहा कि पार्षद चुनावों में भी उन्होंने कांग्रेस से टिकट मांगा था। लेकिन पार्टी ने उस समय भी अनदेखी की। उसके बाद भी महापौर चुनाव में निस्वार्थ भाव से कांग्रेस के प्रत्याशी को जीताने के लिये हरसंभव प्रयास किया। और अब 4 साल से कांग्रेस का झंडा लेकर घूमते हुए नेताओं को तवज्जो नहीं दी जाती है। यह गलत है।


Share This News