ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20230527 154542 109 बीकानेर में दो युवकों ने की आत्महत्या Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो युवकों ने सुसाइड कर जीवन समाप्त किया। पहला मामला बज्जू थाना क्षेत्र का है। जहां बज्जू तहसील के गिरांधी निवासी 22 वर्षीय सुंदरसिंह पुत्र बाबुसिंह ने अपनी भुआ के घर बने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में मृतक के भाई भंवरसिंह ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवायी है। जिसमें बताया कि उसका छोटा भाई पिछले तीन-चार माह से बिकमपुर में बनिये की दुकान पर मुनीम का काम करता था। 27 अक्टूबर की दोपहर में दुकान से नहाने का कहकर घर आया व कोई आवाज नहीं आई तो पड़ोस में रहने वालों देखा तो उसका भाई सुंदर अपनी भुआ के घर बने कमरे में फांसी पर पंखे से लटका हुआ मिला। उसके बाद पुलिस को सूचना दी।

कोलायत तहसील के हदां पुलिस थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में मृतक के दादा प्रभुराम ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवायी है। जिसमें बताया कि उसके पौत्र जयनारायण सुथार (21) पुत्र गणेश प्रसाद रात को खाना खाकर सोने अपने कमरे में गया। जहां रात को कमरे में गमछे से फंदा डालकर लग‍ आत्महत्या कर ली।


Share This News