ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20231028 183230 1 दो विदेशी महिलाएं नशे के साथ गिरफ्तार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। पर्यटन गांव पुष्कर में दो विदेशी महिलाओं को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में मादक पदार्थों और हथियारों की रोकथाम के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट ने विधानसभा चुनावों की आचार संहिता के चलते सभी थानों को रात में गहन गश्त करने के निर्देश दिये है। अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा और सीओ ग्रामीण मनीष बड़गुर्जर के निर्देशन मे पुष्कर सीआई राकेश यादव ने रात्रिकालीन गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए दो विदेशी महिलाओं को 65 ग्राम एमडी के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाएं नाइजीरियन है। जानकारी देते हुए सीआई राकेश यादव ने बताया कि बीती रात गश्त के दौरान गुरुद्वारा के पीछे जा रही दो विदेशी महिला पर्यटकों की गतिविधियों पर शक होने पर उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से 65 ग्राम एमडी बरामद की गयी। एक का नाम एडेज जॉय नवाचुकवा और दूसरी का नाम इगनटियस सक्सेस चिमाको बताया जा रहा है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

IMG 20231028 183230 दो विदेशी महिलाएं नशे के साथ गिरफ्तार Rajasthan News Portal राजस्थान

Share This News