ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20230527 154542 103 आज शरद पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर नागरी भण्डार की छत पर कवि सम्मेलन-मुशायरा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट।श्री जुबिली नागरी भण्डार पाठक मंच एवं फ़न वर्ल्ड वाटर पार्क नाल के संयुक्त तत्वावधान में आज 27अक्टूबर 2023, शुक्रवार को शरद पूर्णिमा की पूर्व संध्या के अवसर पर श्री जुबिली नागरी भण्डार ट्रस्ट की ऐतिहासिक छत पर शरद पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसमें कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन रखा गया है। जिसमें बीकानेर के हिंदी, उर्दू एवं राजस्थानी भाषा के कवि एवं शायर नागरी भण्डार की छत पर अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।
वरिष्ठ कवि कथाकार कमल रंगा एवं शाइर क़ासिम बीकानेरी ने संयुक्त रूप से बताया कि इस बार का शरद पूर्णिमा महोत्सव पहली बार नारी शक्ति पर केंद्रित रखा गया है जिसमें अतिथि के तौर पर महिला रचनाकारों एवं समाज की प्रबुद्ध महिलाओं को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के अतिथियों के रूप में समाजसेवी प्रभा भार्गव, वरिष्ठ कवयित्री प्रमिला गंगल, वरिष्ठ कवयित्री इंद्रा व्यास, प्रोफ़ेसर विमला डुकवाल, उर्दू व्याख्याता डॉ. शकीला बानो का सान्निध्य रहेगा।
फ़न वर्ल्ड वाटर पार्क नाल के व्यवस्थापक नेमचंद गहलोत ने बताया कि सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल शरद पूर्णिमा महोत्सव पर श्री जुबिली नागरी भण्डार की ऐतिहासिक छत पर तीन भाषाओं के कवि सम्मेलन एवं मुशायरे में नगर के तीन भाषाओं के तीन पीढ़ियों के कवियों एवं शायरों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है एवं प्रसाद भी रखा गया है। कार्यक्रम का संचालन कवयित्री मनीषा आर्य सोनी एवं डॉ.रेणुका व्यास नीलम संयुक्त रूप से करेंगी।


Share This News