ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20231026 WA0135 भाजपा मीडिया सेंटर शुरू, प्रदेश संयोजक प्रमोद वशिष्ठ ने किया उद्घाटन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। भारतीय जनता पार्टी मीडिया प्रकोष्ठ की ओर से विधानसभा चुनावों के लिए विशेष तौर पर तैयार करवाए गए मीडिया सेंटर का आज प्रदेश मिडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ व प्रदेश प्रवक्ता अपूर्वा सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओ के साथ विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद फीता काटकर बीकानेर संभागीय मीडिया सेंटर का शुभारंभ किया। इस अवसर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ ने कहा पार्टी के इस मीडिया सेंटर से पत्रकारों को हर जानकारी मिलेगी यह मीडिया सेंटर सिर्फ मीडिया सेंटर नहीं बल्कि फ्रेंडली सेंटर होगा मीडिया सेंटर में प्रेसवार्ता कक्ष, टेलीविजन मीडिया की बाइट के लिए अलग चैम्बर बनाया गया है इसके अलावा पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों और नेताओं के साथ वन टू वन चर्चा के लिए अलग से चैम्बर तैयार किया गया है ताकि मीडियाकर्मियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। प्रदेश प्रवक्ता अपूर्वा सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा प्रियंका गांधी ने दौसा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर शर्मनाक टिप्पणी की है प्रियंका गांधी कांग्रेस की बडी नेता होने के साथ प्रकार जनता के सामने मंच से झूठ बोल रही है यह कांग्रेस के लिए चिंताजनक स्थिति है

भाजपा ने अपनी अधिकांश सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है लेकिन कांग्रेस खेमें में अभी भी असमंजस का माहौल है कांग्रेस के पास कोई चेहरा ही नहीं है जबकि भाजपा के पास पीएम नरेन्द्र मोदी जैसा चेहरा है कांग्रेस के मुख्यमंत्री अपने पूरे कार्यकाल कुर्सी से चिपके रहे और उनका पूरा ध्यान अपनी कुर्सी बचाने पर ही लगा रहा इसके कारण प्रदेश की जनता की सुध लेने वाला कोई नहीं था इससे जनता में भारी नाराजगी है और कांग्रेस में चल रही गुटबाजी के कारण आने वाले समय में राजस्थान में कांग्रेस का नाम लेने के लिए कोई कार्यकर्ता भी नहीं बचेगा।
आज की प्रेस वार्ता में भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, राष्ट्रीय मिडिया सदस्य शेखर वर्मा, मिडिया संभाग समन्वयक जितेंद्र शर्मा, मुकेश आचार्य, जिला मिडिया संयोजक मनीष सोनी, देवीलाल मेघवाल, दुष्यंत सिंह तंवर, कमल गहलोत, साकेत सोनी उपस्थित रहे।


Share This News