ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
untitled 26 485x282 1 बीकानेर की 44 होटलों में छापा, मिले लाखों रुपये Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। आचार संहिता व चुनाव को देखते हुए पुलिस बीकानेर में ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार शाम कोटगेट थाना इलाके के 44 होटलो में अचानक छापा मारा। इस दौरान संदिग्ध लोगों के ठहरने और उनके पास अवैध नगदी सहित अन्य सामान होने की जांच की गई। इस दौरान लगभग 8.40 लाख रूपए बरामद किये गए। एसपी तेजस्विनी गौतम ने एरिया डॉमिनेंस कार्रवाई की रणनीति बनाते हुए गुरूवार शाम कोटगेट थाना इलाके के सभी होटलो में छानबीन के आदेश दिये और टीमें बनाईं।

ऐसे मे अतिरिक्त अधीक्षक दीपक शर्मा, सीओ सिटी हिमांशु शर्मा, सीओ गंगाशहर मुकेशर कुमार सोनी, सीओ सदर शालिनी बजाज, प्रशिक्षु आरपीएस चंदन प्रकाश, कोटगेट थानाधिकारी बृजभूषण अग्रवाल, उपनिरीक्षक रामफूल, उपनिरीक्षक कमला, सहायक उपनिरीक्षक श्यामलाल आदि की अगुवाई में सात टीमें बनाई गई।

इन टीमों ने कोटगेट, रेलवे स्टेशन, गोगागेट, केईएम रोड, सुभाष मार्ग आदि इलाकों की होटलो में छानबीन की। लालजी होटल के कमरा नंबर 105 में ठहरे दिल्ली के शालीमार बाग निवासी अनंत जैन के पास 598400 रूपए नगद मिले। इस बारे में संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसी तरह होटल बीकानेर के रूम नंबर 301 में ठहरे आगरा निवासी उज्ज्वल गोयल के पास 2.42 लाख रूपए मिले। इसका भी वह कोई जवाब हीं दे पाया। ऐसे में यह नगदी धारा 102 में जब्त की गई है।


Share This News