ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20231026 WA0149 डायरियों पर लगेगी मतदान तिथि की मुहर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। स्कूली विद्यार्थियों के अभिभावकों को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए विद्यार्थियों की स्कूल डायरियों पर मतदान दिवस की सील (मुहर) लगाई जाएगी। इस अभियान की शुरुआत गुरुवार को हुई। पहले दिन नगर निगम के पीछे स्थित स्थित श्री अग्रवाल माध्यमिक बाल विद्यालय के 720 बच्चों की डायरियों में यह मुहर लगाई गई।
अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माशि) सुनील कुमार बोड़ा ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार यह पहल की गई है। इसके तहत जिले के सभी निजी और राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की स्कूल डायरी पर मुहर लगाई जाएगी। इसमें मतदान दिवस की जानकारी और वोट अपील होगी। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को मतदान की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में जिला निर्वाचन आइकन और नेशनल पैरा स्वीमर पंकज सेवग मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता को मतदान जरूर करना चाहिए। लोकतंत्र की मजबूती के लिए यह आवश्यक है। प्राचार्य सौरव अग्रवाल ने बताया कि स्कूल की प्रार्थना सभा नियमित रूप से मतदान की जानकारी दी जाएगी।


Share This News