ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20231021 193509 scaled बीजेपी के इस नेता के यहां उमड़े कार्यकर्ता, बीकानेर में चला राजनीतिक घटनाक्रम ! Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। बीजेपी की दूसरी सूची जारी होने के बाद आज बीकानेर में राजनीतिक घटनाक्रम चला। जहाँ टिकट मिलने के बाद बीजेपी मुख्यालय कार्यालय में विधायक सिद्धि कुमारी व जेठानंद व्यास मीडिया से रूबरू हुए तो वहीं महावीर रांका के कार्यालय के आगे कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही। इस दौरान प्रेस वार्ता में टीम महावीर रांका ने कहा कि पूरब से टिकट घोषणा पर फिर से विचार पार्टी आलाकमान को करना चाहिए। हर स्थिति में कार्यकर्ता रांका के साथ है। यदि पार्टी कोई निर्णय नहीं करती है तो टीम सहमति से चुनाव लड़ने का निर्णय किया जाएगा। बता दें कि बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से ही महावीर रांका भी अपनी दावेदारी जता रहे थे। लेकिन भाजपा ने सिद्धि कुमारी को अपना प्रत्याशी बनाया है इससे महावीर रांका की टीम कार्यकर्त्ता आज मीडिया से रूबरू हुए और कहा की पार्टी को एक बार पुनः विचार करना चाहिए। समर्थकों ने कहा कि अगर पार्टी पुनः विचार नहीं करती है तो हम रांका पर चुनाव लड़ने का दबाव बनायेंगे।

FB IMG 1697891115708 बीजेपी के इस नेता के यहां उमड़े कार्यकर्ता, बीकानेर में चला राजनीतिक घटनाक्रम ! Rajasthan News Portal राजस्थान

Share This News