ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20231019 WA0092 संभागीय आयुक्त ने मतदाता जागरूकता वॉल पर किए हस्ताक्षर Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। जिला परिषद सभागार में गुरुवार को मतदाता जागरूकता की विभिन्न गतिविधियां हुई। कार्यालय परिसर में मतदाता जागरूकता वॉल लगाई गई। संभागीय आयुक्त उर्मिला राजोरिया ने इस पर हस्ताक्षर किए और जिला परिषद कार्मिकों को उनके परिजन मतदाताओं के साथ मतदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी की पहल पर स्थापित की जा रही जागरूकता वॉल की सराहना की और कहा कि विभिन्न स्थानों पर लगाए गए यह वॉल उपयोगी साबित होंगे। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी और स्वीप प्रभारी नित्या के. ने सभी कार्मिकों को मतदान की शपथ दिलाई। उन्होंने सी विजिल ऐप के बारे में बताया और कहा कि जिला परिषद के ग्राम पंचायत स्तर तक के कार्मिकों द्वारा यह ऐप डाउनलोड किया जाए। उन्होंने बताया जिला परिषद में स्थापित मतदाता वॉल पर जागरूकता से जुड़े पोस्टर लगाए गए हैं। इन्हें समय-समय पर बदला जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता के लिए सघन गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इनका उद्देश्य प्रत्येक मतदाता को मतदान के लिए प्रेरित करना है। इस दौरान भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी यक्ष चौधरी, जिला परिषद के एक्सईएन धीर सिंह गोदारा, रामनिवास शर्मा, स्वीप प्रकोष्ठ के गोपाल जोशी सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।


Share This News