ताजा खबरे
राजस्थान व अन्य राज्यों की प्रमुख खबरें, सर्दी और तेज होगीकूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगी
IMG 20230527 154542 59 कांग्रेस की सूची में 60 नाम फाइनल, कई विधायकों के टिकट कटेंगे Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। कांग्रेस पार्टी सूत्रों के अंदरखाने से आ रही खबरों के अनुसार 60 नामों पर मुहर लग चुकी है। सूत्रों के अनुसार स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में करीब 60 प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर दिए हैं. अब इस सूची को पार्टी की सीईसी को सौंपे जाएंगे. 18 अक्टूबर को सीईसी की बैठक होगी. उसमें नामों पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। यह बताया जा रहा है कि इससे पहले 17 अक्टूबर को एक बार फिर से स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक भी प्रस्तावित है.पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस इस बार अपने दो दर्जन विधायकों के टिकट काट सकती है. ऐसे में उन हालात से कैसे निबटा जाए इसकी भी पार्टी रणनीति बनाने में जुटी है. वहीं कांग्रेस इस बार पूर्व सांसदों पर भी दांव खेलने के मूड में है. इन्हें किन सीटों पर रिप्लेस किया जाएगा इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है. टिकटों की लॉबिंग के लिए दावेदार दिल्ली में डेरा डाले हुए बैठे हैं.सीएम अशोक गहलोत भी अभी दिल्ली में हैं. गहलोत शनिवार को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली गए थे. सीएम आज दिल्ली में जोधपुर हाउस में है. वहां उनसे नेताओं का मिलना जुलना जारी है. वहीं दावेदार और उनके समर्थक भी जोधपुर हाउस के सामने डेरा डाले हुए हैं. इस बीच पूर्व में बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए चार विधायक जोगिंदर अवाना, वाजिब अली, संदीप यादव और लाखन मीना भी जोधपुर हाउस पहुंचे. इससे पहले कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन वहां पहुंचे. वे वहां करीब डेढ़ घंटे रुके और उन्होंने सीएम गहलोत से मुलाकात की।


Share This News