ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231009 WA0093 कोलायत में लव कुश वाटिका का किया शिलान्यास Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कोलायत मुख्यालय पर मढ रोड पर मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष 2023 के अनुसंरण में वन विभाग की भूमि पर लव कुश वाटिका का शिलान्यास किया।
इस लव कुश वाटिका के पूरे कार्य पर दो करोड रुपए खर्च होंगे। आज उन्होंने 40 लाख रुपए की लागत से इसकी बाउंड्री का शिलान्यास किया।
इसके अलावा उन्होंने कपिल सरोवर से अनावश्यक वनस्पति को हटाने के लिए पंचायत समिति द्वारा उपलब्ध करवाई गई मशीन को कपिल सरोवर में वनस्पति साफ करने के लिए रवाना किया। ऊर्जा मंत्री ने स्वंव इस मशीन पर बैठकर सरोवर में लगी अनावश्यक वनस्पति का जायजा लिया। यह मशीन 45 दिन तक कपिल सरोवर में वनस्पति की सफाई का काम करेगी।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच जवाहरलाल सेठिया, सरपंच बजरंग लाल, लक्ष्मी नारायण सांखी, भंवरलाल, प्रभु दयाल मूंधड़ा, फिरोज खान, ओम प्रकाश सेन, तहसीलदार सुभाष मीना सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


Share This News