ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230527 154542 29 महिलाओं को मिलेगी 90 फीसदी की छूट Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान की महिलाओं और बालिकाओं को रोडवेज बस के मासिक पास बनवाने पर किराए में 90 फीसदी की छूट दी जाएगी। घोषणा के दो दिन बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। विधानसभा चुनाव से पहले ही महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलने लगेगा।  मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद अब रोडवेज बस का मासिक पास बनवाने वाली बालिकाओं और महिलाओं को महज किराए की 10 प्रतिशत राशि देनी होगी। यह छूट राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की साधारण और द्रुतगामी बसों में प्रदेश की सीमा में देय होगी। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा महिलाओं और पुरुषों को करीब 1.61 लाख मासिक यात्रा पास जारी किए गए हैं। ये पास किराए की राशि में 45 प्रतिशत की छूट देकर जारी किए जाते हैं। अब महिलाओं और बालिकाओं को 90 प्रतिशत की छूट दिए जाने से मासिक पास की संख्या में दोगुनी वृद्धि देखने को मिल सकती है।

चुनाव से पहले लागू
सीएम अशोक गहलोत ने चुनाव से पहले इस छूट को लागू कर के एक और मास्ट स्ट्रोक चला है। इससे महिलाओं को फायदा होगा, जिसका असर राजस्थान विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिल सकता है। 


Share This News