ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20231003 152405 भूकम्प : उत्तर भारत हिला, दिल्ली, जयपुर में झटके Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। देश की राजधानी दिल्ली व एनसीआर ही नहीं राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। कुछ सेकंड तक भूकंप के झटके लगने से लोग घरों के बाहर निकल आए। दिल्ली-एनसीआर सहित यूपी के कई जिलों में भी भूकंप की सूचना है। नेपाल के पास भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई। भूकंप का खौफ इतना था कि विभिन्न इलाकों में लोग बड़ी संख्या में अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।नेपाल में आए इस भूकंप के झटके दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा पंजाब और राजस्थान में भी महसूस किए गए हैं। बता दें कि अगर रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 से अधिक रहती है तो इस घातक स्तर का भूकंप मना जाता है। अब तक इस भूकंप से जान-माल की क्षति की सूचना नहीं मिली है। अधिक जानकारी की अब भी प्रतीक्षा है।  


Share This News