IMG 20230527 154542 2 ऊँट गाड़े में फंसने से युवक की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में एक ऊंटगाड़ा चालक की नीचे गिरने से मौत हो गई। युवक का पैर ऊंटगाड़े की सराक में फंस गया और वह गाड़े के साथ घसीटता हुआ चला गया। जिससे उसकी मौत हो गई। यह मामला दंतौर पुलिस थाना क्षेत्र के चक 22 केएचएम का बताया जा रहा है। मृतक के भाई मकबूल खां ने थाने में मर्ग रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के मुताबिक उसका भाई आंबासर गांव निवासी हनीफ खां की मौत हुई है। उसका भाई ऊंटगाड़े से नीचे गिर गया। गिरते वक्त उसका एक पैर गाड़े की सराक में फंस गया। उधर ऊंट गाड़े को दौड़ा ले जा रहा था। सराक में फंसा हनीफ गाड़े के साथ-साथ घसीटता हुआ चला गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।


Share This News