ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20230527 154542 बीजेपी : राजस्थान चुनाव को लेकर दिल्ली में बैठक, राजस्थान को इतने जोन में बांटा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान में चुनाव को लेकर दिल्ली में बीजेपी के नेताओं ने गहन मंथन किया है। बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव पर चर्चा करने के लिए शनिवार को नई दिल्ली में बैठक की। जो कि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से ठीक एक दिन पहले आयोजित की गई। अलवर के सासंद बालकनाथ के साथ बातचीत कर बैठक शुरू की गई।केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी के आवास पर आयोजित की गई। पार्टी आलाकमान ने प्रह्लाद जोशी को विधानसभा चुनाव के लिए राजस्थान का प्रभारी नियुक्त किया गया है। सांसद के बाद केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने जोशी के साथ उनके आवास पर तीन घंटे तक चर्चा की। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उनसे मुलाकात की। बाद में जोशी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर पहुंचे। इसके बाद भाजपा नेता अरुण सिंह, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी, सांसद कैलाश चौधरी, राजेंद्र राठौड़ और आरएसएस नेताओं सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने जोशी के आवास पर चर्चा की।

राजस्थान को सात जोन में बांटा: बीजेपी के सामूहिक नेतृत्व में चुनाव मैदान में उतरने के निर्णय के बाद राजस्थान में हर हाल में जीत हासिल करने के लिए भाजपा नेतृत्व ने माइक्रो मैनेजमेंट पर जोर दिया है। इस रणनीति के तहत प्रदेश को सात जोन में बांटकर इसमें शामिल 44 जिलों की जिम्मेदारी 44 नेताओं को दी गई है। प्रभारी तय करते समय नेतृत्व ने जिले के सामाजिक समीकरण का खास ख्याल रखा है।नियुक्त किए गए सभी प्रभारी राज्य से बाहर के हैं। इन नेताओं को अपने जिले की विधानसभा सीटों का प्रबंधन का जिम्मा सौंपा गया है। इन्हें स्थानीय स्तर पर मुद्दे तय करने, उम्मीदवारों की मदद करने, सीट वार स्थिति से नेतृत्व को अवगत कराने और केंद्रीय नेताओं के कार्यक्रम का समन्वय करने की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी ने सभी सात जोन के लिए प्रभारी और सह प्रभारी भी नियुक्त किए हैं।


Share This News