ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20230527 154542 71 1 अक्टूबर से राजस्थान के स्कूल का समय नहीं बदलेगा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान में एक अक्टूबर से राजस्थान के स्कूल का समय परिवर्तित नहीं होगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार 16 अक्टूबर से स्कूलों का समय बदल दिया जाएगा। आमतौर पर 1 अक्टूबर से स्कूल का समय सर्दी के हिसाब से परिवर्तित कर दिया जाता है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक कानाराम ने शनिवार रात इस सम्बंध में एक आदेश जारी किया। आमतौर पर 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक स्कूलों का समय गर्मी के हिसाब से होता है। वहीं सर्दी के हिसाब से 1 अक्टूबर से 31 मार्च सर्दी के हिसाब से स्कूलों का समय होता है इस बार शिक्षा विभाग ने स्कूलों का समय 1 अक्टूबर के बजाय 16 अक्टूबर से बदलने का निर्णय किया है। तापमान में कमी नहीं आने के कारण स्कूलों के समय में फिलहाल परिवर्तन नहीं किया गया है। फिलहाल राजस्थान के कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है वहीं न्यूनतम तापमान भी 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। अब 16 मार्च अक्टूबर से 31 मार्च तक स्कूलों का समय बदल जाएगा। प्रदेश के सरकारी स्कूल और प्राइवेट स्कूल दोनों में ही अब 16 अक्टूबर से समय परिवर्तन किया जाएगा।


Share This News