IMG 20230527 154542 65 बीकानेर में सड़क हादसा, 2 की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के पलाना के पास हुए सड़क हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। दोनों के शव पीबीएम हॉस्पिटल मोर्चरी रखवाए गए हैं। पुलिस की एक टीम मौके पर है वहीं दूसरी टीम पीबीएम मोर्चरी पहुंची है। सेवादारों ने दोनों शवों को एंबुलेंस में पीबीएम ट्रोमा सेंटर लेकर पहुंचे जहां से मोर्चरी भेजा गया है।गंगाशहर थानाधिकारी परमेश्वर सुथार के मुताबिक जिन दो व्यक्तियों की मौत हुई है वे बाइक पर सवार थे। ट्रक की टक्कर से दोनों की मौत हो गई। ट्रक जब्त किया गया दोनों मृतक देसलसर गांव के हैं। मौके पर मिले कागज के मुताबिक इनमें से एक का नाम अर्जुन सिंह है। पुलिस इनके परिजनों की तलाश कर वहां तक सूचना पहुंचाने मे जुटी है।


Share This News