IMG 20230527 154542 63 बीकानेर के रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र रोड काम्प्लेक्स में लगी आग Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर जिले के रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र रोड स्थित केजी कॉम्पलेक्स के पास मंगलवार सुबह एक मकान के नीचे बने हिस्से में आग लग गई। इसकी सूचना मिलते ही निगम के अग्निशमन दल की चार गाडियां मौके पर पहुंचीं व आग पर नियंत्रण का प्रयास शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। निगम अग्निशमन दल कार्मिकों के अनुसार बेसमेंट में फर्नीचर, सामान, कपड़े अन्य सामान आदि जल गए। धुएं के कारण आग पर नियंत्रण करने में फायर ब्रिगेड कार्मिकों को मशक्कत करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि मकान के बेसमेट में जिस समय आग लगी, उस समय मकान में परिवार के सदस्य थे, जो आग की जानकारी मिलते ही घर से बाहर निकल आए। इस दौरान अग्निशमन अधिकारी रेवंत सिंह, मोहम्मद तारीफ, अभिषेक चौधरी, विमल बिनावरा, भागीरथ, बाबूलाल, प्रेम, राहुल, प्रदीप आदि ने आग पर काबू पाया।


Share This News