ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20230527 154542 60 बीकानेर : दो अधिकारी एपीओ, मुख्य जिशिअ सहित पांच को नोटिस Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। शिक्षा विभाग की योजनाओं में उदासीनता बरतने के आरोप में दो अधिकारियों को पद से हटाकर एपीओ कर दिया गया है। इसके साथ ही बीकानेर के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सहित पांच अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस थमाकर सात दिन में जवाब मांगा है। बीते दिनों शिक्षा विभाग ने राजस्थान में शिक्षा के बढ़ते कदम,स्कूल ऑफ्टर स्कूल सहित अनेक योजनाओं संबंधित मीटिंग आयोजित हुई। इस मीटिंग में जिलों के रिजल्ट्स और अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई की गई। धौलपुर के कार्यक्रम अधिकारी रणजीत सिंह को पद से हटाकर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया। वहीं धौलपुर की जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कृष्णा कुमारी को भी एपीओ करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन पर विभाग की योजनाओं की सही मोनिटरिंग नहीं करने और राजस्थान मेंनशिक्षा के बढ़ते कदम कार्यक्रम की वर्क बुक्स बच्चों तक नहीं पहुंचाने का आरोप है। निदेशक ने कृष्णा कुमारी को एपीओ करने के लिए शासन सचिव को लिखा है। इसके अलावा पांच अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दिए गए हैं। सात दिन में जवाब नहीं देने या असंतोषजनक जवाब देने पर इन पर भी कार्रवाई हो सकती है। जयपुर के संयुक्त निदेशक योगेशचंद्र शर्मा को योजनाओं की प्रगति सही नहीं होने पर नोटिस दिया है। बीकानेर के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंहभाटी को मीटिंग में अनुपस्थित रहने परनोटिस दिया गया है। इसके अलावा जोधपुर की एडीपीसी श्रीमती संतोष, बाडमेर के मुय जिला शिक्षा अधिकारी तन्नूराम और टोंक के एडीपीसी रमेश सिंह को भी कारण बताओ नोटिस दिया गया है। इन सभी के कार्यों में गंभीरता नहीं होने और योजनाओं पर पर्याप्त काम नहीं होने का आरोप है।


Share This News