ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20230527 154542 58 उपराष्ट्रपति 27 को राजस्थान में, बीकानेर भी आएंगे Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज नई दिल्ली।उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ दिनांक 27 सितंबर, 2023 को राजस्थान के एकदिवसीय दौरे पर आएंगे। अपनी इस यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति झुंझुनू, बाड़मेर, बीकानेर तथा जोधपुर में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।उपराष्ट्रपति नई दिल्ली से राजस्थान पहुंचेंगे जहां सबसे पहले वह बिट्स पिलानी संस्थान आएंगे और वहां उपस्थित शिक्षकों व विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। तत्पश्चात उपराष्ट्रपति बीकानेर के लिए प्रस्थान करेगें और वहां ICAR के मूंगफली अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन करेंगे तथा कृषि वैज्ञानिकों से संवाद करेंगे।

इसके बाद उपराष्ट्रपति, श्री जगदीप धनखड़ बाड़मेर के लिए रवाना होंगे जहां वह गुड़ामालानी में ICAR के श्री अन्न (बाजरा) अनुसंधान संस्थान की आधारशिला रखेंगे और कृषि वैज्ञानिकों एवं लोगों से विमर्श करेंगे।

अपनी इस यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति का खेतारामजी की पोल स्थित ब्रह्मा जी मंदिर में दर्शन एवं पूजा अर्चना का कार्यक्रम भी है।

तत्पश्चात् उपराष्ट्रपति जोधपुर पहुंचेंगे और वहां नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के शिक्षकों व विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे।


Share This News