ताजा खबरे
मारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजह
IMG 20230924 221249 महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए आगे आना होगा, नारीशक्ति का हो रहा अपमान- वसुंधरा राजे Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने कहा है कि आज हर तरफ महिलाओं के अपमान की खबरें सुनाई दे रहीं हैं। एक दिन में 20-20 महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। राजस्थान में महिलाओं से दुष्कर्म के करीब 1400 प्रकरण लंबित हैं। अनादिकाल से ही महिलाओं को शारीरिक ही नहीं, मानसिक प्रताड़ना भी सहन करनी पड़ रही है। लेकिन, सहन करने की भी एक सीमा होती है। हालात इतने खराब हैं कि अब इनसे निपटने के लिए मातृशक्ति को आगे आना होगा। राजे रविवार को जयपुर के रामलीला मैदान में धर्म रक्षा समिति द्वारा आयोजित मातृशक्ति समागम कार्यक्रम को संबोधित कर रहीं थी। उन्होंने कहा जब-जब भी अत्याचार और अन्याय की पराकाष्ठा हुई, मातृशक्ति को आगे आना पड़ा। देवता असहाय हुए तो  देवी मां ने ही महिषासुरमर्दनी के रूप में महिषासुर का अंत किया। महिलाएं अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए चंडी का रूप धारण कर लेती हैं, क्योंकि संघर्ष के बिना महिलाएं समाज में परिवर्तन नहीं ला सकती। राजे ने कहा कि एक समय महिलाएं घर के आंगन की तुलसी थी। उनका बाहर की दुनियां के बारे सोचना आसान नहीं था, पर घर की यह तुलसी नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बाद पूरे जग में खुशबू फैलाने को तैयार है। यह पीएम नरेंद्र मोदी ने संभव किया। उन्होंने कहा कि हमारी भाजपा सरकार ने आरक्षण दिया तो आज प्रदेश में जिला प्रमुख, प्रधान और पचास फीसदी सरपंच महिलाएं हैं। प्रदेश की विधानसभा में पहली बार 2 महिला विधायक थी, आज 24 हैं और महिला आरक्षण लागू होन के बाद 66 हो जाएंगी। पहली लोकसभा में 22 महिला सांसद थीं, आज 66 हैं जो आरक्षण के बाद 181 हो जाएंगी। 


Share This News