IMG 20230923 192126 scaled बीकानेर : बालिका का मोबाइल व पर्स लूटा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में बदमाशों के हौसले बुलंद है। सोने की चैन झपटने के साथ ही अब मोबाइल व पर्स भी छीनने लगे है। आज शाम नगर निगम रोड करणी माता मंदिर के पास बारह महादेव मंदिर के नजदीक एक बाइक पर तीन युवक आये और बालिका का मोबाइल व पर्स ले उड़े। पीड़िता चंचल ने बताया कि वह हनुमान हत्था इलाके में एक पीजी में रहती है। वह किसी काम से इधर आई थी। एक बाइक पर सवार तीन युवक आये और मोबाइल पर्स लेकर भाग गए। शाम को हुई इस वारदात के बाद वहां भीड़ एकत्र हो गई।


Share This News