ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230921 WA0000 बीकानेर में सड़क हादसा, कई स्कूली बच्चे घायल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर में सड़क हादसे में स्कूली बच्चे घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह स्कूल के समय बस वृंदावन एंक्लेव की ओर जा रही थी। ये बस इसी कॉलोनी में स्थित दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल की बताई जा रही है। तब सामने से आ रही पिकअप ने इसे जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से बस में बैठे बच्चों को सीट, हेंडल और फर्श से जोरदार चोट लगी है। बस के शीशे भी टूट गए हैं। घटना के तुरंत बाद आसपास से लोग मौके पर पहुंच गए और बच्चों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया। अचानक बड़ी संख्या में बच्चों के घायल हाेने से अस्पताल में भी एक बारगी अफरा तफरी मच गई। सीनियर डॉक्टर्स को भी ट्रोमा सेंटर बुलाया गया है। दोनों के बीच आमने-सामने की टक्कर में बस को काफी नुकसान पहुंचा है।

घायल बच्चों में -मोनिका (16), खुशबू (13), खुशी बिश्नोई (14), खुशी (10), आदित्य (9), निशा (10), कुलदीप (5), उर्वी (5), भाविका (10), युवराज (6), रिद्धि (9) घायल हो गए हैं। घटना के बाद बदहवास हुए परिजन भी अस्पताल पहुंचने शुरू हो गए हैं।


Share This News