IMG 20230920 090127 पूनरासर मेले को देखते हुए यातायात व्यवस्था बदली,यह रहेगा रूट Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में पूनरासर मेले को देखते हुए 21 और 22 तारीख को दो दिन के लिए जयपुर रोड पर म्यूजियम तिराहे से सोफिया स्कूल तक भारी वाहनों का और फोर व्हीलर का प्रवेश बन्द रहेगा। मेले में जाने वाले और इस रोड पर रहने वालों को ही छूट मिलेगी। सेवा के लिए टेंट बायीं और ही लगेंगे। पूनरासर मेले में लाखों की संख्या में भक्त पैदल व अन्य साधनों से जाते है इस दौरान जयपुर रोड पर वाहनों के आवागमन से ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा जाती है। इसे देखते हुए इस बार जयपुर रोड दो दिन तक ये नियम रहेगा। एसपी बीकानेर तेजस्विनी गौतम के अनुसार जयपुर की और जाने वाले भारी वाहनों को मेजर पूर्ण सिंह सर्किल, ढोलामारू से व्यास कॉलोनी या पटेल नगर शिवबाड़ी होते हुए जयपुर जोधपुर बाइपास चौराहै पर पहुचेंगे। दो दिन के लिए बाईपास से भारी वाहन आ जा सकेंगे। इसके अलावा पुलिस की और से नोरंगदेसर पेट्रोल पंप के पास सहायता बूथ लगाया जाएगा। एसपी ने रुट का विजिट किया और व्यवस्थाएं देखी।


Share This News