ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20220712 222522 15 कार्रवाई : चोरी की पांच बाइक जब्त Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर पुलिस ने कार्रवाई कर पांच बाइक्स बरामद की है। जिले के नोखा में सोमवार शाम को पुलिस ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए पांच चोरी की बाइक बरामद की है व चोरी की बाइक खरीदने का एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इस बारे में थानाधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि पिछले काफी दिनों से कस्बा नोखा में हो रही चोरियों को देखते हुए नोखा थाना स्तर पर टीम गठित कर नोखा में गत दिनों में हुई बाइक चोरियों के खुलासे व वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश करने के लिए निर्देशित किया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए व कार्यालय नगरपालिका नोखा में लगे सीसीटीवी कैमरों से विभिन्न बाइक चोरी की घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किए गए व चोरी की हुई बाइक व आरोपियों की तलाश की गई।

चोरी बाइक को खरीदने का आरोपी रायसर निवासी पुरखाराम मेघवाल को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पुरखाराम कबाड़ का काम करता है। जिसके पास एक चोरी की बाइक मिली है। जिससे खरीद फरोख्त के सम्बन्ध में पूछताछ जारी है।
पुलिस ने यहां बरामद की चार बाइक
थानाधिकारी आलोक सिंह के अनुसार नोखा पुलिस ने जब्त की बाइक नं. RJ 07 SA 1462 सीडी डीएलक्स, RJ 50 SA 6300 आई स्मार्ट, RJ 07 AS 8310 स्पलेण्डर प्लस व एक बिना नम्बरी एचएफ डिलक्स बाइक बरामद की है। जो पुलिस को अलग अलग स्थानों पर मिली है।


Share This News