ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230918 WA0186 नशे की सौदागर यह युवती हुई गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल, स्मैक, एमडी जब्त Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज नागौर। पंजाब ही नहीं राजस्थान भी नशे के आगोश में डूब रहा है। इस पर व्यापक स्तर पर कार्रवाई की जरूरत है। गली गली इसका कारोबार फलफूल रहा है। शक्ल से मासूम लगने वाली पूजा भादू को देखकर लगता नही है कि वह नशे के कारोबार में लिप्त है। लग्जरी लाइफ जीने के लिए नशे का व्यापार करती है। लेकिन अब सलाखों के पीछे है। सोशल मीडिया पर यह लेडी तस्कर अपनी लग्जरी लाइफ को दिखाती है मीडिया पर खासी एक्टिव रहती है। इतना ही नहीं वह अवैध हथियार भी रखती है। रविवार को राजस्थान के नागौर पुलिस अधीक्षक की डीएसटी टीम ने बड़ी कार्रवाई की। नागौर एसपी की डीएसटी टीम ने नशा बेच रही लेडी तस्कर को गिरफ्तार किया है। नागौर डीएसटी टीम ने इस लेडी तस्कर पूजा भादू के पास से 2.45 ग्राम स्मैक और 2.45 ग्राम एमडी जब्त की है। पुलिस ने जब इसको गिरफ्तार किया तो इसके पास से एक अवैध पिस्तौल और दो कारतूस बरामद भी किए गए हैं।पुलिस के अनुसार, डीएसटी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवती नागौर शहर में एमडी और स्मैक बेचती है। उसके बाद डीएसटी ने इस युवती पर लगातार नजर रखनी शुरू की।

बाद में रविवार को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे स्मैक और एमडी के साथ गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।

एमडी और स्मैक जैसा खतरनाक नशा बेचने वाली इस लेडी तस्कर के बारे में जब जांच की तो पुलिस भी हैरान रह गई। दरअसल, लेडी तस्कर पूजा भादू सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से एक्टिव रहती है। वह इंस्टाग्राम पर आए दिन नई पोस्ट करके अपनी लग्जरी लाइफ दिखाती रहती है।इंस्टाग्राम पर लग्जरी गाड़ियों के साथ लग्जरी लाइफ दिखाने और रुपयों के साथ कई पोस्ट पूजा भादू के द्वारा की जा चुकी है। पूजा की कुछ समय पहले एक कॉमेडियन के साथ सोशल मीडिया पर जमकर बहस भी हुई थी. उसके बाद यह युवती तस्कर पूजा कब से इस कारोबार में लिप्त है इसकी तह तक जाने का प्रयास किया जा रहा है। पूजा ने यह तस्करी का यह काम कब और किसके कहने से शुरू किया इसकी भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस पूजा के तस्करों के साथ संबंध रखने वालों की जांच कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूजा के मार्फत किसी बड़े नशा तस्करी के रैकेट का पता चल सकता है। पुलिस पूजा भादू से पूछताछ में जुटी है।


Share This News