ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230907 125854 ट्रक बना आग का गोला, नींद आने हुआ हादसा, ड्राइवर सुरक्षित Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर जिले के देवीकोट इलाके के छोड़ गांव के पास एक ट्रक में आग लग जाने से हड़कंप मच गया। आग का गोला बने ट्रक को देखकर लोगों ने पुलिस को जानकारी देकर बुलाया। मौके पर आई देवीकोट चौकी पुलिस ने सिविल डिफेंस की दमकल को मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंची सिविल डिफेंस की दो फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान आग से पूरा ट्रक ही जल गया। ट्रक में बिजली के सामान का स्क्रैप भरा हुआ था। देवीकोट चौकी के ASI दीप सिंह के अनुसार ट्रक स्क्रैप से भरा था और मूंदरा गुजरात से जालंधर पंजाब की तरफ जा रहा था। इस दौरान छोड़ गांव के पास गुरुवार सुबह करीब 6 बजे चलते ट्रक में ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई। ट्रक सड़क से 40 मीटर नीचे उतर गया। ट्रक का टायर पत्थर से टकराया और ट्रक की बैटरी पर लगा। ट्रक रुक गया लेकिन बैटरी ने आग पकड़ ली। अचानक लगी आग से ट्रक ड्राइवर को लपटों ने घेरा। ड्राइवर ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। 


Share This News