ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230906 WA0166 खाजूवाला और श्री डूंगरगढ़ में ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण प्रारंभ, 60 महिलाओं की भागीदारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के खाजूवाला और श्री डूंगरगढ़ में ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण प्रारंभ। महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र के अंतर्गत श्री डूंगरगढ़ खाजूवाला में ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ । जिसके अंतर्गत 60 महिलाओं ने प्रशिक्षण ज्वाइन किया। केंद्र निर्देशिका रेशमा वर्मा ने बताया कि पिछले कई साल से महिलाओं के लिए विभिन्न प्रशिक्षण सिलाई कढ़ाई ब्यूटी पार्लर आदि के सेंटर चलाए जा रहे हैं जिससे कि महिलाएं अपने ही गांव और एरिया में रहकर शिक्षण और रोजगार शुरु कर सकें कार्यक्रम में अतिथि रेशमा वर्मा निर्देशिका महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र पंचायत समिति प्रधान सावित्री देवी अंजू पारकनगर निगम श्री डूंगरगढ़ नंदिनी बिहानी रेलवे विभाग तथा मधु मेहता जी प्रियंका जी अलका जी इन सभी का स्वागत परी ब्यूटी संचालिका ललिता प्रजापत ने माला व शॉल ओढ़ाकर किया। ललिता प्रजापत ने महिलाओं को प्रशिक्षण की जानकारी दी अंजू जी ने अपने उद्बोधन में महिलाओं को बताया कि घर में काम के अलावा आत्मनिर्भरता की ओर अपने जरूर कदम बढ़ाने हैं और प्रशिक्षण लेने के बाद रोजगार भी शुरू करना है घर पर नहीं बैठना। क्योंकि मेहनत और लगन से सीखा हुआऔर सर्टिफिकेट प्रशिक्षण आपको किसी भी संस्था में रोजगार दिला सकता है इसमें वर्मा ने महिलाओं को प्रशिक्षण के साथ-साथ स्वास्थ और स्वच्छता पर ध्यान देने पर भी चर्चा की। और महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि मासिक धर्म के दौरान किस तरह से स्वच्छता पर ध्यान देना अत्यावश्यक है और बताया कि परिवार की हर महिला स्वास्थ्य तो पूरा परिवार और समाज भी स्वस्थ हैं इसी के साथ कार्यक्रम में पधारे लगभग 60 के करीब महिलाओं को महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र की ओर से निशुल्क सेनेटरी पैड वितरण किए गए और ललिता प्रजापत ने आभार और धन्यवाद दिया।


Share This News