IMG 20230527 154542 9 बीकानेर : महिला ने फंदा लगाकर दी जान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर की नौरंगदेसर रोही स्थित खेत की ढाणी में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर इहलीला समाप्त कर ली। पीहर पक्ष के आने के बाद ही शव को उतार कर मोर्चरी शिफ्ट किया गया। थानाधिकारी संदीप विश्नोई ने बताया कि पूजा की शादी 2011 में हुई थी और मुकलावा 2016 में हुआ था। मृतका के पिता ने ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।थानाधिकारी ने बताया कि नकोदेसर निवासी देवीलाल जाट ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसकी बेटी पूजा की शादी 12 वर्ष पूर्व नौरंगदेसर निवासी गंगाराम कूकणा के साथ हुई। उसकी बेटी को ससुराल वालों ने शुरुआती दिनों से ही दहेज को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बार-बार उसको परेशान करते और मारपीट करते थे। जब भी मेरी बेटी ससुराल गई तब तब उसके पति गंगाराम, देवर मगाराम व ननद, सास-ससुर इनके द्वारा लगातार मारपीट व सास और ननद के द्वारा उसकी बेटी के लगातार चरित्र हनन की बातें की गई।


Share This News