ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20230830 WA023728129 बीकानेर में ऐसे बदलेगी पर्यटन की तस्वीर! Rajasthan News Portal पर्यटन
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। पर्यटन विभाग का संवाद कार्यक्रम आयोजित। प्रदेश के चहुंमुखी विकास, प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर वर्ष 2030 तक राजस्थान को देश का अग्रणी राज्य बनाने के विजन दस्तावेज 2030 तैयार किया जा रहा है।अभियान के संबंध में पर्यटन क्षेत्र से संबंधित होटल संचालकों, प्रबुद्धजनों, विषय विशेषज्ञों, टूरिस्ट गाइड प्रतिनिधियों, युवाओं, ऑटो टैक्सी यूनियन प्रतिनिधियों एवं धार्मिक स्थलों के प्रतिनिधियों से परामर्श एवं सुझाव के लिए पर्यटक स्वागत केन्द्र में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान संभाग में पर्यटन को बढ़ावा देने के संबंध में विचार विमर्श किया गया और प्रतिभागियों द्वारा सुझाव प्राप्त किए गए। उपनिदेशक (पर्यटन) अनिल राठौड़ ने स्टेकहोल्डर्स को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संवाद के दौरान प्राप्त सुझाव विभाग को भेजे जाएंगे। विभाग स्तर पर इन सुझावों का समावेश विभाग के विजन डॉक्यूमेंट में किया जाएगा।
इस दौरान सहायक निदेशक पुष्पेंद्र प्रताप, पर्यटन अधिकारी पवन शर्मा, सहायक पर्यटन अधिकारी योगेश, विजय सिंह थैलासर, अर्जुन सिंह, वासुदेव, ऑटो यूनियन के हेमंत किराडू, एनआरसीसी के राकेश सावल, ग्रामीण पर्यटन से जुड़े विजय सिंह मालू, तेजवीर सिंह, शैलेंद्र सिंह, गौरी शंकर, पुरातत्व विभाग के शंकर हर्ष, मनोहर लाल, वाइल्डलाइफ पर्यटन से जुड़े जितेंद्र सोलंकी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


Share This News