ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20230527 154542 88 कांग्रेस नेता डूडी की सर्जरी हुई, डूडी अभी ओटी में ही Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। कद्दावर काँग्रेसी नेता रामेश्वर डूडी की इमरजेंसी न्यूरो सर्जरी जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में अभी-अभी पूरी हो गई है। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा.राजीव बगरहट्टा ने ओटी से बाहर आकर डूडी के परिजनों और समर्थकों को बताया कि ब्रेन से ब्लड क्लॉट निकाल दिया गया है।ब्रेन के जिस हिस्से में डेमेज हुए है उसे भी रिपेयर किया गया है। अब भी लगभग एक घंटे तक डूडी को ओटी में ही रखा जाएगा। उनकी हालत अभी भी स्थिर बनी हुई है डा.बगरहट्टा के इस बयान के बाद जहां एकबारगी परिजनों ने राहत की सांस ली है लेकिन अभी कितना डेमेज हुआ है इसका अनुमान नहीं लगाया जा सकता। कितना रिकवर होगा इसके बारे में भी कहने की स्थिति में डॉक्टर नहीं है।दूसरी ओर उनके समर्थकों का जयपुर पहुंचने का सिलसिला चल पड़ा है।देहात अध्यक्ष बिशनाराम सिहाग, रामनिवास तर्ड, हरिराम बाना आदि ने हॉस्पिटल से बाहर जाकर और फोन पर भी समर्थकों को स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी दी है। डॉक्टर की सलाह और आग्रह पर हॉस्पिटल के गलियारों में से अब भीड़ थोड़ी कम की जा रही है।दूसरी ओर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी लगातार हैल्थ अपडेट ले रहे हैं। उन्होंने अपने मंत्रियों की भी ड्यूटी लगाई है कि वे नियमित डॉक्टर्स और डूडी के परिजनों के संपर्क में रहें।


Share This News