ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
WhatsApp Image 2023 08 26 at 14.34.45 485x360 1 पूर्व मंत्री भाटी ने कही यह बात, अचानक पहुंचे थाने Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी का विरोध प्रदर्शन व इससे जुड़े घटनाक्रम की आज विशेष चर्चा रही। बिजली की मांग को लेकर कल हुए चक्का जाम विरोध प्रदर्शन के दौरान गड़ियाला गांव में सड़क को तोड़ने वालो के खिलाफ कोलायत पुलिस थाने में मामला दर्ज होने के बाद आज पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी समर्थको के साथ कोलायत पुलिस थाना पहुंचे। देवीसिंह भाटी ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन अलग-अलग जगह पर किया गया। लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी द्वारा कोलायत थाने में झूठा सड़क तोड़ने का मुकदमा दर्ज करवाया है। आज हम पुलिस प्रशासन,पीडब्ल्यूडी विभाग, खनन विभाग ,आईजीएनपी विभाग के सहित अन्य विभाग के खिलाफ मामला दर्ज करवाएंगे और गिरफ्तारी देंगे। वही मंत्री भंवर सिंह भाटी से पूछा गया तो उनका यह जवाब था की लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करना सबका हक है मगर जेसीबी से गडियाला गांव की चार सड़के तोड़ना रास्ता जाम कर देना यह उनकी नजर में गलत है। मांग करना सबका हक है मगर इस तरह से जनता को परेशान कर मांग करना उनकी नजर में गलत है। इस दौरान थाने पर पुलिस का जाब्ता भी मौजूद रहा। ये थी मांगे : शुक्रवार को गड़ियाला में चक्काजाम कर रहे समर्थकों पर दर्ज हुए झूठे मुकदमे को वापस लो।
-शनिवार को बिना परमिशन व जानकारी के बड़ी संख्या में गड़ियाला ग्रामीणों के घर मे घुसे पुलिसकर्मियों पर कार्रवाही करो।
-बिजली, सानिवि, आईजीएनपी विभाग के खिलाफ मामला दर्ज कर दोषियों पर कार्रवाही करो।
यह किया पुलिस-प्रशासन ने:
एसपी के निर्देश पर तीन एसएचओ की कमेटी वार्ता के लिए बनाई गई जिसमे बीछवाल एसएचओ महेंद्र शर्मा, लूणकरणसर एसएचओ चंद्रभान सिंह भाटी व गजनेर एसएचओ धर्मेंद्र सिंह शामिल रहे।

कोलायत सीओ अरविंद बिश्नोई के अनुसार ” धरने के दौरान विभिन्न विभागों के खिलाफ परिवाद प्राप्त हुए है। जांच के बाद मामला दर्ज कर दोषियों पर कानूनी कार्रवाही की जाएगी। गड़ियाला में सानिवि द्वारा दर्ज मामले में जांच के बाद कार्यवाही होगी। जांच रणजीतपुरा एसएचओ भूप सिंह कर रहे है।


Share This News