ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20230527 154542 87 चुनाव : जैन समाज ने कहा : टिकट नहीं तो वोट नहीं Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान में इस साल हो रहे चुनाव से पहले जैन समाज ने ताल ठोकते हुए कहा है कि टिकट नहीं तो वोट भी नही। विधानसभा चुनाव के चलते जैन समाज ने भी चुनावी रण में मोर्चा खोल दिया है। जैन समाज के धार्मिक कार्यक्रम में समाज ने दोनों बड़े दलों को टिकट देने के लिए दबाव बनना शुरू कर दिया है, समाज का कहना है कि इस चुनाव में टिकट से नीचे कोई भी चर्चा नहीं होगी। इस दौरान समाज के प्रकाश लोढ़ा ने कहा कि जैन समाज पिछले कई दशकों से राजनीतिक दलों को तन मन और धन से समर्थन करते आए हैं, परंतु इसके बदले समाज को नाम मात्र की ही भागीदारी मिलती आई है। लोढ़ा ने उदहारण देते हुए कहा कि जैन समाज के अजय धांधिया 1980 से भाजपा के साथ जुड़े हुए हैं हर संभव जगह पार्टी का समर्थन किया है, परंतु पार्टी ने सिर्फ आश्वासन से ही काम चलाया है, जबकि मालवीय नगर में ही 60000 जैन समाज के लोग निवास करते हैं और पूरे जयपुर में लगभग 1,50,000 जैन समाज के लोगों वोटर है, आदर्श नगर, किशनपोल व संगानेर विधानसभा में भी जैन समाज के बड़ी तादाद में जैन समाज के लोग रहते हैं। जैन समाज का सबसे बड़ा कार्यक्रम दिल्ली रोड स्थित मोहनबाड़ी दादाबाड़ी पर आयोजित हुआ था। जैन धर्म के अनुयायी उपवास रख त्याग, तपस्या और साधना करते हैं, ये पर्व अपनी इंद्रियों पर काबू पाने और आत्मशुद्धि के लिए मनाया जाता है, जैन पंथ में अहिंसा और आत्मा की शुद्धि का विशेष महत्व है।


Share This News