ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220712 222522 21 कनिष्ठ लिपिक और दलाल रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर जिले में रिश्वत लेते दो जने रंगे हाथों गिरफ्तार हुए। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर जैसलमेर यूनिट ने कार्रवाई करते हुए देवीलाल, कनिष्ठ लिपिक, उपायुक्त उपनिवेशन नाचना जिला जैसलमेर और चेलुराम को परिवादी से चार हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।इस बारे में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी की जैसलमेर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि मेरे पुत्रों और पुत्री के नाम उपायुक्त उपनिवेशन नाचना द्वारा आवंटित स्माल पेंच, मीडियम पेंच भूमि को खारिज नहीं करने और दावा नोटिस की नकल प्रति देने की एवज में देवीलाल, कनिष्ठ लिपिक, उपायुक्त उपनिवेशन नाचना जिला जैसलमेर द्वारा 25 हजार रुपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।एसीबी जोधपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस हरेन्द्र महावर के सुपरविजन में एसीबी जैसलमेर इकाई के उप अधीक्षक पुलिस संग्राम सिंह के नेतृत्व में शिकायत का वेरिफिकेशन किया गया, जिसके बाद मंगलवार को टीम के ट्रैप कार्रवाई करते हुए देवीलाल पुत्र भंवरलाल निवासी तिलक नगर पुलिस थाना जयनारायण व्यास जिला बीकानेर हाल कनिष्ठ लिपिक, उपायुक्त उपनिवेशन नाचना जिला जैसलमेर और चेलुराम पुत्र पदमाराम निवासी मेघवालों का मोहल्ला नाचना पुलिस थाना नाचना (प्राईवेट व्यक्ति) को परिवादी से चार हजार रुपये रिश्वत राशि हाथों गिरफ्तार किया गया हैआरोपी 25 हजार रुपए की रिश्वत राशि की मांग कर वेरिफिकेशन के वक्त आठ हजार रुपये रिश्वत लेने पर सहमत हुआ था और चार हजार रुपये रिश्वत के रूप में प्राप्त किए थे। एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस हरेन्द्र महावर के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत केस दर्ज कर आगे इन्वेस्टिगेशन किया जाएगा।


Share This News