ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230820 WA0204 चुनाव : बीकानेर पश्चिम की टोह लेंगे बीजेपी विधायक तेवतिया Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान में कमल खिलेगा एक भय मुक्त सरकार बनेगी– तेवतिया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मजबूत संगठन और आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की सरकार बने इसके लिए यूपी, गुजरात व हरियाणा के 200 विधायकों को राजस्थान की सभी 200 विधानसभा सीटों पर भेजा गया है, बीकानेर शहर पश्चिम विधानसभा के लिए विधानसभा क्षेत्र गढ़मुक्तेश्वर के विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया को 7 दिवसीय प्रवास बीकानेर पहुंचे। बीकानेर आगमन पर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अगुवाई में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हरेंद्र तेवतिया का स्वागत किया व जिला कार्यालय में प्रवास को लेकर बैठक का आयोजन हुआ। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष आचार्य ने कहा विधायक हिरेंद्र सिंह तेवतिया 7 दिन पश्चिम विधानसभा प्रवास पर रहेंगे इस दौरान पश्चिम विधानसभा में विधानसभा स्तरीय बैठक, समन्वकय बैठक, केंद्र सरकार के लाभार्थियों से संवाद, बाईक रैली, मंडल स्तरीय बैठक, शक्ति केंद्र, बूथ स्तरीय बैठक, विभिन्न सामाजिक संगठनों से मिलकर केंद्र सरकार की योजनाओं और राज्य सरकार की विफलताओं को भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से घर घर लेकर जाएंगे जिसका फायदा आगामी चुनावों में पार्टी को मिलेगा।
हिरेंद्र सिंह तेवतिया ने कहा राजस्थान में एक मजबूत व भयमुक्त सरकार बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को एकजुट होकर लगाना होगा तभी राजस्थान में कमल खिलेगा, यूपी के अनुभव साझा करते हुए तेवतिया ने कहा जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी तब एक परिवार के सभी लोग अपने आपको मुख्यमंत्री समझते थे सरकार माफियाओं के हाथ की कठपुतली बनी हुई थी महिलाए, बच्चे भयभीत वातावरण में जी रहे थे दिन में भी घर से निकलना मुश्किल था पर जब से भाजपा की सरकार बनी है माफियाओं को चुन चुनकर खत्म किया है एक भयमुक्त वातावरण आज यूपी में है राजस्थान कांग्रेस राज में आज जगह जगह गोलियां चल रही है हर तरफ भय का माहौल है हमे हमारे बच्चो के हाथ में डंडा या बंदूक नही चाइए हमे उनके हाथ में कलम चाहिए तो कमल खिलाना होगा भाजपा को लाना होगा। महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने भी विचार रखे। कार्यक्रम प्रभारी मोहन सुराणा से विस्तार से 7 दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए संचालन किया। ये रहे उपस्थित: पश्चिम विधान सभा प्रभारी गोपाल मारू, पूर्व विधानसभा संयोजक सत्यप्रकाश आचार्य, पश्चिम विधानसभा संयोजक श्री भगवान अग्रवाल, महामंत्री नरेश नायक, श्याम सुंदर चौधरी, उपाध्यक्ष बाबूलाल गहलोत, आनंद सिंह भाटी, गोकुल जोशी, जितेंद्र राजवी, भगवान सिंह मेड़तिया, हनुमान सिंह चावड़ा, विजय उपाध्याय, मंत्री मनीष सोनी, सांगीलाल गहलोत, जगदीश सोलंकी, महेश व्यास, इंद्रा व्यास, भारती अरोड़ा, अनु देवी सुथार, सह प्रवक्ता कैलाश बापेऊ, कुणाल कोचर, मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग, मुकेश ओझा, कमल आचार्य, चंद्र प्रकाश गहलोत, कपिल शर्मा, जेठमल नाहटा, दिनेश महात्मा, विनोद करोल, मोर्चा अध्यक्ष ओम प्रकाश मीणा, वेद व्यास, सोहन चांवरिया के साथ मंडल महामंत्री उपस्थित रहे।


Share This News