ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230805 WA0035 जयपुर : नगर निगम मेयर के पति के निवास से 40 लाख की नकदी व दलाल से 8 लाख बरामद Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर स्पेशल इन्वेटिगेशन यूनिट (एस.आई.यू.) जयपुर यूनिट द्वारा कार्रवाई करते हुए हेरिटेज निगम की मेयर के पति सुशील गुर्जर और उसके दलालों नारायण सिंह और अनिल दुबे (प्राईवेट व्यक्ति) को परिवादी से दो लाख रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार करने के बाद हुई कार्रवाई के दौरान आरोपी सुशील गुर्जर के निवास की तलाशी में 40 लाख रुपये से ज्यादा की नकदी बरामद हुई है। वही आरोपी दलाल नारायण सिंह के निवास की तलाशी में 8 लाख रुपए से अधिक नकद राशि बरामद की गई है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि ए.सी.बी. की स्पेशल इन्वेटिगेशन यूनिट (एस.आई.यू.) जयपुर इकाई को परिवादी ने शिकायत दी थी, कि उसके द्वारा आवेदित पट्टे की फाइल में पट्टा जारी करने की एवज में सुशील गुर्जर अपने दलाल नारायण सिंह और अनिल दुबे के माध्यम से 2 लाख रुपये रिश्वत मांग कर परेशान कर रहा है।  जिस पर एसीबी, जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस रणधीर सिंह के सुपरविजन में शिकायत का वेरिफिकेशन किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) ललित शर्मा एस.आई.डब्ल्यू जयपुर, विशनाराम इन्टेलिजेंस जयपुर और बलराम सिंह मीणा जयपुर नगर चतुर्थ की जॉइंट टीमों ने ट्रेप करने वाले पुलिस इंस्पेक्टर सज्जन सिंह और टीम के ज़रिए ट्रैप कार्यवाही करते हुए दलाल नारायण सिंह पुत्र भंवर सिंह, निवासी 55 ए, नेहरू नगर, हटवाड़ा रोड़, जयपुर को परिवादी शिकायतकर्ता से दो लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में संलिप्तता के आधार पर आरोपी सुशील गुर्जर पुत्र रामप्रसाद गुर्जर निवासी A-3 आदर्श कॉलोनी, शक्ति नगर, हटवाड़ा रोड, हसनपुरा, जयपुर जो मेयर के पति हैं और अनिल दुबे पुत्र सुदर्शन दुबे निवासी 173, शक्ति नगर, हटवाड़ा रोड, हसनपुरा जयपुर को भी गिरफ्तार किया गया है। 

एसीबी के आईजी पुलिस रणधीर सिंह के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ जारी है। एसीबी ने कहा है कि मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे का इन्वेस्टिगेशन किया जाएगा।


Share This News