ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20230805 WA0188 <em>महाजन में प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा का देहात अध्यक्ष सियाग ने किया स्वागत</em> Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। बीकानेर में शनिवार सुबह गंगानगर से श्रीडूंगरगढ़ जाते समय बीकानेर की सीमावर्ती क्षेत्र महाजन में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा का जिला कांग्रेस कमेटी देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने भव्य स्वागत किया। समारोह में प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने हमेशा झूठ बोलने का काम किया है। झूठ बोलने में भाजपा नेताओं ने पीएचडी की है। सैकड़ों की भीड़ को सम्बोधित करते हुए डोटासरा ने कहा कि कहां है भाजपा का आक्रोश, फूलों से स्वागत हो रहा है। जिलाध्यक्ष सियाग ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनहितैषी सरकार केवल कांग्रेस ही है। कांग्रेस ने जितनी भी जनहितैषी योजनाओं को शुरू किया है तो कांग्रेस सरकार रिपीट होने पर उनमें इजाफा होगा। भाजपा केवल जनता को बरगलाने का काम करती है, जबकि कांग्रेस सरकार कड़े कानून बनाकर अपराधियों पर शिकंजा कसती है, भ्रष्टाचार पर यदि कोई लगाम कस सकती है तो वो केवल कांग्रेस पार्टी ही है। संगठन महासचिव मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि स्वागत करने वालों में डेयरी चैयरमेन नोपाराम जाखड़, अम्बेडकर पीठ महानिदेशक मदनगोपाल मेघवाल, राजेन्द्र मूंड, एडवोकेट विजय गोदारा, श्रीकृष्ण गोदारा, राजपाल कुलहरी, रायसिंह गोदारा, बजरंग सायच, ओमप्रकाश गोदारा, मुमताज खां, राजू, मुबारक, आशिक हुसैन, खानू खां, अशोक छींपा शामिल रहे।


Share This News