ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20230527 154542 6 केंद्रीय मंत्री की गिरफ्तारी को लेकर आई यह खबर Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान में बारिशी मौसम में राजनीति गरमा रही है। कभी कांग्रेस के मंत्री की खबर वायरल हो रही है तो कही बीजेपी से जुड़ी न्यूज सुर्खियों में है। राजस्थान हाईकोर्ट ने संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी घोटाले में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत सहित अन्य याचिकाकर्ताओं की गिरफ्तारी पर 11 सितंबर तक रोक बढ़ा दी है हाईकोर्ट ने सीबीआई को जवाब दाखिल करने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया है। न्यायाधीश कुलदीप माथुर की एकल पीठ में राजस्थान सरकार की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा एवं अतिरिक्त महाधिवक्ता अनिल जोशी ने दलीलें रखीं। मिली जानकारी के मुताबिक याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता वी.आर. बाजवा ने मामले की जांच सीबीआई से करवाने को लेकर कानूनी पहलू बताए। डिप्टी सॉलिसिटर जनरल मुकेश राजपुरोहित ने सीबीआई की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए तीन सप्ताह का समय मांगा। जिसे राजस्थान हाईकोर्ट की एकल पीठ ने स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई 11 सितंबर तय की है। वहीं कांग्रेस नेता राजेन्द्र गुड्ढा भी चर्चा में है।


Share This News