ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20230527 154542 5 बीकानेर मंडल के दस स्टेशनों की बदलेगी तस्वीर, इतने करोड़ होंगे खर्च Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। उत्तर पश्चिमी रेलवे बीकानेर मंडल के दस स्टेशनों की तस्वीर आने वाले दिनों बदल जाएगी। इन स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जा रही है। इसके लिए अमृत भारत योजना के तहत 6 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देशभर के 500 स्टेशनों पर होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसमें बीकानेर मंडल के 10 स्टेशन शामिल है। जहां पर ब्रिज निर्माण, लिफ्ट, स्टेशनों के आधारभूत ढांचे का विस्तार सहित कई कार्य होने है। बीकानेर स्टेशन की कायापलट के लिए 400 करोड़ की कार्य योजना की सौगात पीएम मोदी ने बीते दिनों नोरंगदेसर दौरे के दौरान दी थी। अमृत भारत योजना में बीकानेर मंडल के लालगढ़, हनुमानगढ़, सूरतगढ़, श्रीगंगानगर, हिसार, भिवानी, सिरसा, चूरू,रतनगढ़, सादुलपुर स्टेशनों पर विकास कार्यों का शिलान्यास पीएम मोदी ऑन लाइन करेंगे।विकास कार्यों के लिए 264.05 करोड़ रुपए की कार्य योजना तैयार की है। इस राशि से मंडल के 15 स्टेशनों पर विकास कराए जाने प्रस्तावित है। इसमें 10 स्टेशनों के लिए वर्तमान में शिलान्यास होने जा रहा है।


Share This News