ताजा खबरे
whatsapp image 2023 07 29 at 85716 pm 1 64c541eddcf8d बीजेपी : नड्डा की बैठक में वसुंधरा राजे हुई नाराज, छोड़ दी बैठक Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राष्ट्रीय राजनीति में वसुंधरा राजे का का एक अलग नाम व कद है। इस बात को दिग्गज नेता भी नकार नही सकते। लेकिन राजें की नाराजगी चर्चा में है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूरे दिन बैठक ली, जिसकी शुरुआत मोती डूंगरी गणेश मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना के साथ हुई। नड्डा ने भाजपा की कोर कमेटी की बैठक ली। इस बैठक में राजस्थान के आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा हुई। अंदरखाने से मिल रही खबरों के अनुसार भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी की राजस्थान इकाई में चल रही गुटबाजी पर अपनी नाराजगी जाहिर की। नड्डा ने पूरी पार्टी को एकजुट होकर चुनाव लड़ने की नसीहत देते हुए मोदी सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की बात भी की। पार्टी की रैली और विरोध प्रदर्शन में भीड़ नहीं जुटने पर नड्डा ने अपनी नाराजगी जाहिर की। यह बैठक लगभग तीन घंटे तक चली इसमें पार्टी के सभी बड़े नेता मौजूद रहे। चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष पद के लिए वसुंधरा राजे और अर्जुन मेघवाल के नामों की चर्चा जोरों पर रही, इस बात पर राजे नाराज हो गई हैं और प्रदेश कार्यालय से चली गई हैं। हालांकि मीडिया में यह बात फैलने से पहले ही वसुंधरा राजे के राजनाथ सिंह के कार्यक्रम में जाने की चर्चा शुरू कर दी गई।

इसके बाद भाजपा अध्यक्ष ने प्रबुद्धज़न के साथ बैठक की और फिर मीडिया में अपनी बात रखते हुए कहा कि तीन से चार दिन में आपको सभी सूचनाएं दे दी जाएगी। नड्डा ने यह भी कहा कि सब कुछ अब तय हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भाजपा अध्यक्ष दिल्ली में बेठे केन्द्रीय नेतृत्व के साथ जयपुर की बैठक के मिनिट्स सांझा करेंगे, जिसके बाद ही प्रदेश में होने वाली घोषणाएं की जाएंगी।


Share This News