ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20220712 222522 6 सीमा आई-अंजू गई और यह पकड़ी गई ! Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। पाकिस्तान और भारत के बीच क्रिकेट मैच को लेकर दिलचस्पी परवान पर रहती है। लेकिन इन दिनों दोनों देशों के बीच युवतियों से जुड़े मामले चर्चा में है। पाकिस्तान से भारत पहुंची सीमा हैदर रातों रात एक सेलिब्रिटी की तरह हो गई। अंदरूनी खबर यह भी है कि सीमा सचिन का परिवार इंटरव्यू के नाम पर मीडिया संस्थानों व यु-टूबर्स से पैसे ले रहा है। इसी तरह भारत से पाकिस्तान पहुंची अंजू ने भी इंटरनेट पर खलबली मचा रखी है। कुछ अरसे पहले तक इन्हें कोई जानता भी नही था। इन दोनों के बीच एक और मामला सामने आया है। राजस्थान के सीकर के पास रहने वाली नाबालिग लड़की पाकिस्तान जाने के लिए जयपुर इंटरनेशनल हवाई अड्डे पहुंची थी। यहां पर सीआईएसएफ ने उसके पकड़ लिया और फिर एयरपोर्ट थाना पुलिस को सौंप दिया। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि पाकिस्तान में उसका परिवार रहता है वह उनके पास जाना चाहती है।

जानकारी के अनुसार सीकर के पास श्रीमाधोपुर की रहने वाली 17 साल की नाबालिग लड़की जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची थी. जब उससे टिकट मांगा गया तो उसने मना कर दिया. इसके बाद सीआईएसएफ ने उसे पकड़ लिया और एयरपोर्ट थाना पुलिस को सौंप दिया. पुलिसकर्मियों ने उस थाने ले आई. पूछताछ में नाबालिग ने कहा कि वह पाकिस्तान जाने के लिए यहां पर आई थी।

नाबालिग ने बताया कि पाकिस्तान में लाहौर के पास इस्लामाबाद में उसका परिवार रहता है. वह उनके पास जाना चाहती है. पुलिस को नाबालिग के पास से मोबाइल भी मिला है. पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि तीन साल पहले श्रीमाधोपुर में रहने वाली उसकी बुआ पाकिस्तान से साथ लेकर आई थी. अब उसे अपने परिवार के पास जाना था, इसलिए पाकिस्तान जाने के लिए एयरपोर्ट आई थी।


Share This News