ताजा खबरे
बीकानेर में महापौर कल्ला व उपमहापौर गहलोत ने पदभार ग्रहण कियामुख्यमंत्री के बीकानेर दौरे की खास बातें, सेवा संकल्प यात्रा के प्रतिभागियों से संवादमौसम फिर पलटेगा, मॉनसून की विदाईबीकानेर में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का नाल एयरपोर्ट पर स्वागतबीकानेर शहर में चाकूबाजी में युवक घायलमुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारीदिल्ली की सड़कों पर अब ‘दुर्गा’ ! सरकार ने दी मंजूरीनोखा पहुंचे उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवामुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर दौरे के कार्यक्रम का स्थान फिर बदलाकोडमदेसर भैरुनाथ बाबा के पदयात्रियों के लिए लगाया सेवा शिविर
IMG 20230729 172256 बीकानेर परकोटे में यहाँ गिरा मकान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। बारिश का कहर पुराने मकानों पर पड़ रहा है। बीकानेर के परकोटे में शनिवार को दम्माणी चौक क्षेत्र की पुगलियों की गली में एक जर्जर मकान का बड़ा हिस्सा धराशाही हो गया। मिली जानकारी के अनुसार दम्माणी चौक में यह नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची नगर निगम की टीम ने मकान के बाकी हिस्से को उतारने की कार्रवाई शुरू की है। नगर निगम की ओर से 21 जुलाई को मकान मालिक सुशील दम्माणी को एक नोटिस दिया था। इसके जरिए चेताया था कि उक्त मकान जर्जर है, जो किसी भी समय गिर सकता है और इससे पड़ौसियों और आमजन को जान.माल को खतरा पैदा हो सकता है। ऐसे में पाबंद किया जाता है कि इस मकान को किसी तकनीकी विशेषज्ञ की देखरेख में जर्जर हिस्से केा अवलिम्ब गिराए या मरम्मत कराए। लेकिन मकान मालिक ने इस नोटिस को गंभीरता से नहीं लिया और मकान का बड़ा हिस्सा भरभरा कर गिर गया। सूचना मिलने पर मौके पहुची नगर निगम की टीम ने शेष हिस्से को भी उतार दिया। नगर निगम के दस्त में निरीक्षक मुकेेश पंवार, किशन व्यास, होमगार्ड प्रभारी ऋषिराज, कनिष्ठ अभियंता श्याम सुन्दर आदि शामिल रहे।


Share This News