ताजा खबरे
बीकानेर में महापौर कल्ला व उपमहापौर गहलोत ने पदभार ग्रहण कियामुख्यमंत्री के बीकानेर दौरे की खास बातें, सेवा संकल्प यात्रा के प्रतिभागियों से संवादमौसम फिर पलटेगा, मॉनसून की विदाईबीकानेर में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का नाल एयरपोर्ट पर स्वागतबीकानेर शहर में चाकूबाजी में युवक घायलमुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारीदिल्ली की सड़कों पर अब ‘दुर्गा’ ! सरकार ने दी मंजूरीनोखा पहुंचे उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवामुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर दौरे के कार्यक्रम का स्थान फिर बदलाकोडमदेसर भैरुनाथ बाबा के पदयात्रियों के लिए लगाया सेवा शिविर
IMG 20220712 222522 5 रिटायर्ड पुलिस कांस्टेबल के साढ़े आठ लाख रुपये चुराने वाला गिरफ्तार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। सेवा से निवृत हुए पुलिस कांस्टेबल का मोबाइल चोरी कर उसके बैंक खाते से करीब साढ़े आठ लाख रुपए चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया है। इस बारे में जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने के हेड कांस्टेबल रोहिताश भारी ने बताया कि रिटायर्ड कांस्टेबल मनोज कुमार ने 18 जून को रिपोर्ट दी थी कि उसकी तबीयत खराब होने पर उससे पटेल नगर निवासी सोनू मेघवाल मिलने आया था। आरोपी ने उससे तीन हजार रुपए उधार भी मांगे थे, जो उसने देने से मना कर दिया। इस बीच आरोपी ने उसका मोबाइल चोरी कर लिया। आरोपी सोनू मेघवाल ने उसके चोरी किए गए मोबाइल से बैंकिंग इंटरनेट यूज कर बैंक खाते से करीब साढ़े आठ लाख रुपए चोरी कर लिए। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच एएसआई नैनू सिंह को सौंपी थी। आरोपी मोनू सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश हुए।


Share This News