ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230722 WA0133 कोलायत में पानी की रिकॉर्ड आवक, फ़ोटो, वीडियो हो रहे वायरल Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान में मेघ मल्हार की गूंज है। बीती रात ताबड़तोड़ बरसात से कोलायत में पानी की जोरदार आवक हुई है। न केवल पवित्र कपिल सरोवर लबालब है यहाँ तक कि घाट भी पानी में डूबे हैं। कपिल मुनि मंदिर की सीढ़ियों तक पानी पहुंचा हुआ है। शनि मंदिर भी आधा पानी में डूबा हुआ है। जलेश्वर महादेव मन्दिर की मूर्तियां तक जलमग्न है। कपिल मुनि मंदिर के बाहर तीन फीट तक पानी पड़ा है। मंदिर के पुजारी सहित यहां के लोगों का कहना है, लगभग 40 साल पहले कोलायत में इतना पानी देखा था। छह साल पहले हुई तालाब की सफाई के बाद भी पानी आया था लेकिन तब तालाब के बाहर लगभग एक फीट पानी था। शुक्रवार रात 118 मिमी पानी बरस गया। कोलायत के मढ, कोटड़ी, चानी, बेलदारों की ढाणी सहित अनेक गांवों में भी तेज बारिश हुई। बीकानेर के कोलायत के वीडियो व फ़ोटो भी मीडिया में तेज़ी से वायरल हो रहे हैं।

कोलायत में अलर्ट :कोलायत के एसडीएम प्रदीप कुमार ने हालात देखते हुए एसडीआरएफ़ की टीम बुलाई है। जिन्हें खतरनाक पॉइंट्स पर तैनात किया जाएगा। यहाँ सेल्फी लेने तथा तालाब के नज़दीक जाने के लिए मना किया जा रहा है।


Share This News